देवास। भोपाल रोड पर जैतपुरा फाटे के पास बाइक से जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो युवका को गंभीर हालत के चलते इंदौर रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सागर से पीथपुर बाइक से जा रहे नीरज पिता रामदास पटेल 24 वर्ष निवासी ग्राम देवरी, सागर, आशीष पिता देवीसिंह पटेल निवासी ग्राम देवरी, सागर और गोलू पिता यशवंत निवासी चारगुआ, सागर को सोमवार सुबह करीब 6 बजे जैतपुरा फाटे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक से सड़क पर आ गिर। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां डॉक्टर ने नीरज पिता रामदास पटेल 24 वर्ष निवासी सागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष और गोलू को गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि तीनों सागर से अष्टमी पूजा के लिए गए थे। वापस पीथमपुर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। तीनों पीथमपुर में फैक्टरी में काम करते है।
