Latest News National

गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक’: 72 हजार सालाना के वादे पर राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को राजस्थान के सूरतगढ़ में केंद्र सरकार पर फिर से निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अब भी देश में 25 करोड़ लोग गरीब हैं। यह देश के लिए शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने इस रैली में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए 20 फीसदी सबसे गरीब लोगों को सालाना 72 हज़ार रुपय देने के वादे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार हर साल 72,000 रुपये देगी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गरीबी पर यह कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक है।

हम गरीबों की बात करते हैं। हम न्याय चाहते हैं। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार के हिंदुस्तान में केवल अमीर लोग ही सपना देख सकते हैं। उन्होंने पीएम पर आरोप लगाया कि नोटबंदी के जरिए से कालाधन रखने वालों की मदद की गई थी।

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे कदमों से सरकार ने देश में बेरोजगारी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि हम गरीबों की बात करते हैं। हम न्याय चाहते हैं, हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सभा को संबोधित किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply