मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का 84 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गय। उनके बेटे और कांग्रेस नेता अजय सिंह ने यह जानकारी दी। सरोज सिंह का अंतिम संस्कार मध्यप्रदेश स्थित उनके गृह नगर चुरहट में किया जाएगा। एजेंसी के मुताबिक, सरोज सिंह को रात में सोते समय हार्ट अटैक आया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए। सरोज सिंह दो साल से बेटी वीणा के साथ नोएडा में रहती थीं। ज्ञात हो के अर्जुन सिंह तीन बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और पंजाब के राज्यपाल रहे।
