Bhopal State Government

भोपाल सिटी लिंक का 3 साल का सर्वे पूरा हुआ, अब चलेंगी 5 नए रुट पैर मिडी बसें।

अगले चार महीने में भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड 5 नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके तहत आईएसबीटी से सैर सपाटा तक सीधे मिडी बसें चलेंगी। चार नए रूटों में सुमित्रा परिसर कोलार से नारदा बस स्टैंड, सुमित्रा परिसर कोलार से एम्स, बर्रई से भोपाल स्टेशन और भौंरी से हलालपुरा के लिए बसें चलाई जाएंगी।

इन बसों के चलने से कोलार की करीब ढाई लाख, बर्रई के करीब 50 हजार व भौंरी के करीब 20 हजार लोगों को सीधे फायदा होगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड इसके लिए वर्ष 2016-17 से सर्वे कर रही थी।

सुमित्रा परिसर, कोलार से एम्स जाने के लिए अब यात्रियों को बस बदलने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह नादरा बस स्टैंड तक भी पहले से कम समय में पहुंचा जा सकेगा। भौंरी से रहवासियों को अब हलालपुरा तक के लिए सीधे एक साधन मिल जाएगा।
वर्तमान में बीसीएलएल की 210 बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की संख्या देखते हुए 250 और बसों की जरूरत है। पब्लिक बसों के सही रूप से संचालन के लिए रूट का रेशनेलाइजेशन किए जाने की जरूरत है, इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
बीसीएलएल पीआरओ संजय सोनी ने बताया की 3 साल के सर्वे के बाद नए रूट पर बसों के संचालन का निर्णय लिया है। चार महीने में 5 नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर देंगे। इससे बड़ी संख्या में कोलार, बर्रई और भौंरी के रहवासियों को सीधा फायदा होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply