Latest News National

शाम को लगी आचार संहिता, रात में बनगई सड़क, किसने बनाई इसकी जानकारी नहीं

बेगम हजरत महल बजरंगबली वार्ड की पीली कॉलोनी में रविवार शाम चुनाव आचार संहिता लगने के बाद रातों-रात सड़क बना दी गई। पार्षद सोमवार सुबह क्षेत्र के दौरे पर निकले तो नई बनी सड़क देखकर चौंक गए। उन्होंने नगर निगम से जानकारी की तो पता चला यह काम किसी अन्य विभाग का है। आचार संहिता लागू होने के बाद आनन-फानन रात में सड़क बनाने से उसकी गुणवत्ता पर भी उंगली उठ रही है। पार्षद व नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य मो. सलीम ने बताया कि उनके वार्ड की पीली कॉलोनी में आचार संहिता लगने के बाद रात में सड़क बनाई गई।

यह सालभर पहले ही बनी थी। ऐसे में इसे अभी बनाने की जरूरत नहीं थी। कहा कि महानगर की विज्ञानपुरी के डी ब्लॉक में मकान नंबर 100 व उसके आसपास की सड़क बहुत खराब है।

इसे बनाने की लगातार मांग की जा रही है, पर यह सड़क नहीं बनाई गई।

पार्षद ने बताया कि नगर निगम से जानकारी की गई तो पता चला सड़क उसने नहीं बनाई है। यह किसी दूसरे विभाग का काम है। पार्षद ने कहा कि वह नगर आयुक्त से जांच की मांग करैंगे, ताकि पता चले कि आखिर सड़क बनाई किसने।

यदि बनाना ही था तो उस सड़क को पहले बनाते जो खराब है। नगर निगम के क्षेत्रीय इंजीनियर विनोद पाठक ने बताया कि यह सड़क किसने बनाई, वह इस बारे में जानकारी करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply