Latest News National

सात राज्यों की कुल 51 सीटों पर मतदान….60% वोटिंग…सबसे ज्यादा प. बंगाल में 74% मतदान

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज सात राज्यों की कुल 51 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 60% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा प. बंगाल में 74% मतदान हुआ। मध्यप्रदेश में करीब 63% और राजस्थान में 59% वोट पड़े हैं। झारखंड में भी 63% से ज्यादा मतदान हुआ है। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उन पर करीब 8 करोड़ 75 लाख मतदाता हैं। 674 उम्मीदवार हैं। जिन 51 सीटों पर मतदान है, 2014 में भाजपा ने उनमें से 39 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं।प. बंगाल में लगातार पांचवें चरण में भी हिंसा की घटना सामने आईं। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply