Latest News National

अखिलेश आज आजमगढ़ से करेंगे नामांकन, सपाईयों में दिखा भारी जोश

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आज उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के अनुसार खबर मिल रही है कि अखिलेश यादव करीब 11 बजे नामांकन करेंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी एयरपोर्ट में पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद अखिलेश सिधारी थाना के बैठौली तिराहा के दक्षिण बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जिसके बाद वे सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

अखिलेश यादव पूरे दल-बल के साथ नामांकन  करने जाएंगे। जिसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके लिए सपाईयों में भारी जोश देखने को मिल रहा है। जिसमें पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद जिले भर में सपा के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव के खिलाफ भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

विपक्ष के नेता रामगोपाल चौधरी न कहा कि अखिलेश यादव ने ही भोजपुरी कलाकार निरहुआ को पहचान दी है। उसके जैसे तमाम लोग प्रदेश में सड़कों की गलियों पर धूल से बातें करते हुए घूमते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply