Breaking news MP Polictics

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की जिला महिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन गरीबों में वस्त्र व फलों का वितरण कर मनाया गया

अंकुश विश्वकर्मा 

हरदा । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की जिला महिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया मीडिया प्रभारी प्रियंका दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष अर्चना दुबे ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन गरीबों में वस्त्र व फलों का वितरण कर मनावे इस प्रस्ताव को संगठन की सभी बहनों ने सहर्ष स्वीकार किया और हम सभी बहनों ने बस्ती में जाकर यह कार्यक्रम किया संगठन की सभी बहनों ने एवं बस्ती के सभी लोगों ने आदरणीय अध्यक्ष जी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की संगठन की बहनों ने अपेक्षा की कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सदा हमारे साथ बना रहे इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिमा चौबे , प्रमिला तिवारी वीणा चौबे, सपना तिवारी ,शीला शर्मा ,मंजू शर्मा , स्मिता दुबे एवं संगठन की सभी बहने उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply