Current Affairs Economy Madhya Pradesh

इंदौर महापौर ने पेश किया लगभग 97 करोड़ घाटे का बजट। पड़ें क्या घोषणाए हुई।

इंदौर में भाजपा की महापाैर मालिनी गाैड़ ने बुधवार काे 96 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपए के घाटे का अनुमानित बजट पेश किया। 5647 करोड़ 10 लाख 10 हजार रुपए की आय और 5574 करोड़ 40 लाख 68 हजार रुपए की अनुमानित व्यय के साथ इस बार के बजट में सबसे बड़ी चुनाैती कचरा के निपटान काे बताई। महापाैर ने अपने आखिरी और पांचवें बजट के शुरुआत में नेताओं के दिवंगत परिजनाें काे श्रद्धांजलि दी।

बजट में ये घोषणाएं हुईं

लालबाग पैलेस का संपूर्ण विकास
15 करोड़, कच्चा-पक्का पैदल पथ, गार्डन का विकास करेंगे।
15 अगस्त के पहले 15 टीडीआर सर्टिफिकेट जारी करेंगे, जिन्होंने शहर विकास के लिए जमीन दी है।
100 करोड़ की लागत से मेयर मॉनिटरिंग सेल के प्रोजेक्ट दिसंबर 2019 तक पूरे हो जाएंगे।
गरमी में शुद्ध पेयजल के लिए प्लास्टिक बॉटल पर निर्भर न रहना पड़े, इसलिए 100 प्याऊ शहर में लगाए जा रहे हैं। (43 स्थानों पर लगाई जा चुकी है, एक महीने में बचे हुए भी लग जाएंगे) रहवासी भी पानी की बॉटल घर से लेकर निकले, प्याऊ का पानी प्यूरीफाइड है। नि:शुल्क सुविधा शहर के लिए है।
एनएसई के बाद अब हम लंदन स्टॉक एक्सचेंज से बांड जारी करवाएंगे।
सोलर एनर्जी प्लॉट लगाया जाएगा। इसके लिए ग्रीन बांड लाएंगे। सबसे कम लागत की राशि मिलेगी। 18 करोड़ रुपए हर साल और डेढ़ करोड़ रुपए प्रतिमाह की बचत होगी। 500 करोड़ की राशि का प्रावधान है।
29 गांवों को जोड़ने के लिए एमआर-3,5,9,11 और आरई-2 को बनाने का काम निगम करेगा। बेटरमेंट चार्ज लेकर इन्हें बनाया जाएगा। कुल 20 किमी लंबाई की यह सड़कें 180 करोड़ से बनाई जाएगी। शार्ट टर्म लोन लेकर इन्हें बनाएंगे, जिसका 100 करोड़ का प्रावधान है।
कान्ह शुद्धिकरण के लिए 434 आउट फाल्स मिले हैं। सितंबर 2019 तक यह ट्रेप कर दिए जाएंगे। 6 एसटीपी प्लांट जो बनाए जा रहे हैं। यह काम भी नवंबर तक पूरे हो जाएंगे।
सफाई में जिस तरह सहयोग किया, जल संरक्षण में भी सहयोग करें। वाटर रिर्चाजिंग को बढ़ावा दें। निगम तकनीकी मदद करेगा। 311 एप पर रिक्वेस्ट कर सकते हैं। 24 घंटे में व्यक्ति आएगा।
115 करोड़ का प्रावधान खेल और खेल मैदानों को विकसित करने के लिए।
सरकारी स्कूलों के निर्माण पर 47.55 करोड़ का विकास।
शहर के मुक्तिधामों के विकास का काम होगा।
शहर के 20 पुल-पुलियाओं का काम अगले 6 महीने में पूरा होगा। इसके लिए 50 करोड़, 50 करोड़ अन्य पुलियाओं के लिए। जवाहर मार्ग ब्रिज हमने साढ़े 3 महीने में पूरा किया।
महूनाका चौराहे पर फ्लायओवर की घोषणा, भास्कर ने पहले ही छाप दिया था। ग्रेड सेपरेटर का निर्माण 50 करोड़ की लागत से होगा।
1151 उद्यान में से 692 विकसित, 400 अविकसित। 174 बगीचों में अब तक काम किया। इस पर 400 पर फोकस होगा। इसके लिए भी काम होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply