कन्नौद। कन्नोद-आष्टा मार्ग पर भोपाल से कन्नौद आ रही गुप्ता बस कन्नौद के समीप जजाल खेड़ी घाट पर पलट गई जिसमें 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं जिन का प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल कन्नोद में किया जा रहा है।पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार भोपाल से कन्नौद आ रही गुप्ता बस क्रमांक एमपी 04 पी ए 2533 दोपहर 2.30 बजे जंजाल खेड़ी घाट उतरते समय तेज गति व लापरवाही के कारण पलटी खा गई जिससे बस में सवार 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल एवं 108 से सिविल अस्पताल कन्नोद लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं नागरिक गण घटनास्थल एंव अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की । घायलों में किरण पति ब्रजेश 26 साल बाइजगवाडा. जरीफा पति इस्लाम 20 लोहारदा याकूब पिता इब्राहिम 40 साल छापर गांव अनस पिता मजीद 14 साल नीमखेड़ा आमीनेष पिता अंबाराम 12 साल इकबाडा मुन्ना बी पति मजीद 60 साल नीमखेड़ा सावित्री बाई पति हरि सिंह 50 साल सतवास लकी पिता अनिल कुमार 14 साल अमोदा रेखा बाई पति शिव चालीसा 40 साल अमोदा रेखा पति सौरसिह 40कतलाय हरिसिह श्रीकिसन 45 कतलाय अकरम पिता अब्दुल 50 साल देवास अर्जुन पिता हरि सिंह 25 साल कतलाय नसीम पति याकतशाह 35 साल हाडिया अबजान पिता याकतशाह 9 साल हाडिया निसुका पिता याकतशाह 8 साल हडिया धर्मेंद्र पिता शिवलाल 32 साल देवला बिहार छोटी बाई पति काशिम 55 साल गोलू विश्वकर्मा पिता इमरत लालाल 30 साल भोपाल अशोक देवीलाल 35 साल कन्नौद संगीता पिता बद्री प्रसाद मालवीय 33 कन्नौद साहिब सिंह अमर सिंह साहब सिंह पिता अमर सिंह राजपूत 47 साल भोपाल रामबाबू पिता देव करण 21 साल मडावर राजकुमारी पति सुरेश 40 साल भोपाल घायल हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही बिजवाड से डायल 100, कुसमानिया 108 एम्बुलेंस, कन्नौद थाना प्रभारी जे राम चौहान सहित पुलिस दल अस्पताल कन्नौद के डॉक्टर एके पांडे, दीपक यादव सहित पूरे स्टाफ ने तत्काल घायल मरीजों का उपचार किया जा रहा है ।
