नई दिल्ली ।। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर दांव लगा रही हैं। अभी हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर भाजपा शामिल हुए थे और उसके बाद अब भाजपा में एक और खिलाड़ी एंट्री हुई है।
हरियाणा की विधायक केहर सिंह रावत और पैरालिम्पियन दीपा मलिक ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। सोमवार को दोनों ने BJP का हाथ थाम लिया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के प्रभारी और BJP के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अनिल जैन और BJP के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पैरालिम्पियन ने दीपा मलिक और विधायक केहर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।
आपको बता दें कि विधायक केहर सिंह का BJP में शामिल होना इनेलो के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि दीपा मलिक ने 2016 में शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीता था, जिसके बाद वो पैरालिम्पिक्स में मेडल लाने वाली पैरा-एथलीट बन गई। आपको बता दें कि दीपा अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित की जा चुकी हैं