International Latest News

थाईलैंड के राजा ने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड सुथिदा से की शादी

 

बैंकॉक। अपने आधिकारिक राज्याभिषेक से कुछ ही दिन पहले थाईलैंड के राजा महा वजिरालॉन्गकोर्न ने बुधवार को अपने निजी गार्ड फोर्स की डिप्टी हेड सुथिदा से शादी कर ली। इसके साथ ही उन्होंने सुथिदा को महारानी की उपाधि भी दे दी।

रॉयल गजट में इसकी घोषणा कर दी गई है और बुधवार के शादी समारोह से फुटेज बाद में सभी थाई टेलीविजन चैनलों पर रात के रॉयल न्यूज सेगमेंट में प्रसारित किए गए। 66 वर्षीय वजिरालॉन्गकोर्न को राजा राम X भी कहा जाता है। वह अपने श्रद्धेय पिता राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की अक्टूबर 2016 में हुए निधन के बाद संवैधानिक सम्राट बने थे। उनके पिता ने सिंहासन पर 70 साल तक शासन किया था।

वजिरालॉन्गकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह के बाद आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। इसके अगले दिन पूरे बैंकॉक में एक जुलूस निकाला जाएगा। साल 2014 में वजिरालॉन्गकोर्न ने पूर्व में थाई एयरवेज में फ्लाइट अटैंडेंट रह चुकी सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर नियुक्त किया था।

कुछ शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार राजा वजिरालॉन्गकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था। हालांकि, इससे पहले राजमहल की ओर से कभी भी दोनों के बीच संबंधों को स्वीकार नहीं किया गया था। दिसंबर 2016 में वजिरालॉन्गकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी का फुल जनरल बना दिया।

इसके बाद सुथिदा को साल 2017 में राजा के निजी सुरक्षा बल का डिप्टी कमांडर बनाया गया। वजिरालॉन्गकोर्न इससे पहले तीन शादियां कर चुके हैं, जिससे उनके सात बच्चे हैं। शादी में मौजूद गणमान्य लोगों में प्रथुथ चान-ओखा मौजूद थे। वह सैन्य जुंटा के नेता हैं, जो साल 2014 के सेना के तख्तापलट के बाद से थाईलैंड को चला रहे हैं। इसके अलावा शादी में शाही परिवार के अन्य सदस्य और महल के सलाहकार भी मौजूद थे।

राजा ने अपने पिता की मृत्यु के बाद राजगद्दी को संभाल लिया था। मगर, उनका औपचारिक राज्याभिषेक राजा भूमिबोल के निधन की शोक अवधि पूरी होने के बाद पिछले साल हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!