Bhopal

दिग्विजय सिंह के लिए भोपाल में प्रचार करेंगे कन्हैया कुमार

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह रविवार सुबह शहर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाकपा को विचारधार की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि मेरी यह मान्यता है कि यूपीए 1 के बाद हम जीते क्योंकि लेफ्ट हमारे साथ था। कांग्रेस एक इंद्रधनुष की तरह हैं, इसके लेफ्ट, सेंटर सब हैं। मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं और उन्हें खुलेआम समर्थन देता हूं। 8 और 9 मई को वे प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं।

टुकड़े-टुकड़े के नारे का झूठा आरोप लगाया गया है। एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाएं और दूसरों को बदनाम किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा सा ही फर्क था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भोपाल लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह का मसर्थन करने की बात कही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि लिखने-पढ़ने में कांग्रेस कमजोर है। आज सोच विचार लिखने पढ़ने में हम प्रेरणा लेते हैं। पंडित नेहरू जी के बाद कांग्रेस में लिखना-पढ़ना कम हो गया। भाजपा के लोग कहते हैं अगर इस बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो अगली बार चुनाव नहीं होगा। यह हमारे लिए करो या मरो का प्रश्न है, इसलिए मैं आप सभी का समर्थन करता हूं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply