नई दिल्ली. सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) के लिए खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। सीजन की प्रमुख फसल धान का समर्थन मूल्य 65 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। सामान्य धान का रेट 1 हजार 750 रुपए से बढ़कर 1 हजार 815 रुपए और ए-ग्रेड का धान 1 हजार 770 रुपए से बढ़कर 1 हजार 835 रुपए हो गया है। सामान्य किस्म के धान के समर्थन मूल्य में पिछले साल 200 रुपए का रिकॉर्ड इजाफा किया गया था।
मूंगफली का एमएसपी 200 रुपए बढ़ा
फसल | 2018-19 में समर्थन मूल्य (रु.) | 2019-20 में समर्थन मूल्य (रु.) | बढ़ोतरी (रु.) |
सामान्य धान | 1,750 | 1,815 | 65 |
ए-ग्रेड धान | 1,770 | 1,835 | 65 |
तूअर | 5,675 | 5,800 | 125 |
मूंग | 6,975 | 7,050 | 75 |
उड़द | 5,600 | 5,700 | 100 |
मूंगफली | 4,890 | 5,090 | 200 |
कपास मध्यम रेशा | 5,150 | 5,255 | 105 |
कपास लंबा रेश | 5,450 | 5,550 | 100 |