Madhya Pradesh

पहले तबादले और फिर रद्द करने से लेनदेन का शक होता है : विधायक लक्ष्मण

भोपाल। चाचोड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने अफसरों के बार- बार तबादले किए जाने को गलत करार दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि ट्रांसफर करने के बाद उसे रद्द किए जाने से ऐसा संदेह पैदा होता है जैसे इसमें कोई लेनदेन किया गया हो। अपने ट्विट के माध्यम से कभी कांग्रेस पार्टी को कठघरे में खड़े करने वाले लक्ष्मण सिंह ने फिर कांग्रेस सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को ट्रांसफर पर बैन लगा देना चाहिए। ट्रांसफर सिर्फ एक महीने के लिए खोलने चाहिए और फिर बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर करके संदेह होता है कि कुछ लेनदेन होता है। सरकार की हालत खस्ता तो ऐसा क्यों: लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बार-बार के तबादलों से खर्च बढ़ता है।

जब सरकार इतना कर्ज है तो तबादले क्यों किए जाते हैं। तबादलों से प्रशासनिक खर्च भी बढ़ता है। भाजपा ने कहा… हम साथ लेकिन यह आवाज पहले उठाना था: विधायक लक्ष्मण सिंह के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राहुल कोठारी का कहना है कि तबादलों को लेकर लक्ष्मण सिंह के बयान का भाजपा समर्थन करती है लेकिन यह बात भी ध्यान देना चाहिए कि यह बयान अब क्यों सामने आया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply