मुंहासों की समस्या अक्सर यंग अवस्था देखी जाती है। मुहासे पुरुषों और महिलाओं दोनों में निकलते हैं। मुंहासों के कारण कभी -कभी चेहरा बहुत ही ज्यादा ख़राब हो जाता है। लड़कियों के लिए यह समस्या बहुत कष्टकारी होती है क्योंकि इनके कारण उनका चेहरा खराब हो जाता है। मुंहासों को पिंपल भी कहा जाता है।
पिंपल की समस्या अनुवांशिक हो सकती है। अगर आपके परिवार में किसी को बार-बार पिंपल होते हैं, तो आपको भी पिंपल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से भी पिंपल होते हैं। खासकर महिलाओं को मासिक धर्म, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के समय शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण पिंपल हो सकते हैं।
कभी-कभी तनाव, मिर्गी या मानसिक बीमारी से जुड़ी कुछ दवाओं के सेवन से भी पिंपल निकल सकते हैं। आइये जानते हैं मुंहासों/पिंपल की समस्या को ख़त्म करने का उपचार।
इसके लिए आपको जरूरत पड़ेगी दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच गुलाब जल और चार से पांच बूंद नींबू का रस। मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। इसके बॉस हाथ से इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर या सिर्फ़ पिंपल वाली जगह पर लगाएं। इस पेस्ट को दस से पंद्रह मिनट तक लगाकर रखें फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके पिंपल की समस्या ख़त्म हो जायेगी।