Latest News Madhya Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेगे ओमकारेश्वर पर्वत की परिक्रमा

खंडवा!! ओम्कारेश्वर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता सिंह स्थानीय शासन मंत्री माननीय जयवर्धन सिंह के साथ आज रात शानिवार को ओम्कारेश्वर आकर रविवार सुबह मां नर्मदा का पूजन करेगे विधायक नारायण पटेल ने बताया है कि मां नर्मदा की जो मान ली गई थी ! कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ओंकारेश्वर आएंगे ! बताया गया कि यहां पर मानी गई इस मन्नत को पूरा किया जा रहा है,वही मां नर्मदा को चुंनऱी तत्पश्चात ओमकार पर्वत की परिक्रमा के लिए निकलेंगे परिक्रमा के पश्चात भगवान ओमकारेश्वर के दर्शन पूजन कर निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगाजी महाराज के लिए रवाना होंगे ! उनके साथ पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खंडवा लोकसभा प्रत्याशी अरुण यादव, कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व विधायक राज नारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार पटेल ,शहर अध्यक्ष इदल पवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गजरू यादव, पीसीसी सदस्य दशरथ पटेल ,आदि कई नेता साथ है! ओमकार पर्वत के परिक्रमा मार्ग पर व्यवस्थाएं देखी ताकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के सैकड़ों नेताओं सहित कार्यकर्ता ओमकार पर्वत की परिक्रमा कर सके , इसके चलते सभी व्यवस्थाओं की जानकारी व जायजा स्थानीय नेताओ ने लिया ! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रुकने और परिक्रमा मार्ग की सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गई है!

रविवार सिंगाजी समाधि पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज संत सिंगाजी समाधि स्थल पहुंचेंगे सिगाजी महाराज दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे !इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे जिसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है !

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply