Entertainment

पैर में चोट लगने से परेशान हुए ऋतिक रोशन, 10 महीने बाद शेयर किया दर्द

दुनिया में सबसे हैंडसम पुरुषों में से एक ऋतिक रोशन  अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। ऋतिक अक्सर अपने फैंस से अपने जिम वर्क आउट की वीडियो शेयर कर उन्हें मोटिवेट करते हैं। लेकिन हाल ही में ऋतिक ने एक वीडियो शेयर किया है जो काफी हैरान करने वाला है।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी जर्नी का वर्कआउट वीडयो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि कैसे इस पूरी जर्नी में वो फिर से ठीक हुए। ऋतिक को ठीक होने में पूरे 10 महीने लग गए और उनकी ये प्रोसेस अभी भी जारी है। ऋतिक की दाईं एड़ी के लिगामेंट्स फट गए थे और बाईं में मोच थी। इसके अलावा वो स्लिप डिस्क से भी पीड़ित थे।  रितिक ने लिखा, ‘ठीक होने में मुझे 10 महीने लग गए और यह प्रक्रिया अब भी जारी है। दाईं एड़ी के लिगामेंट्स फट गए थे और बाई एड़ी में मोच थी। इसके अलावा स्लिप डिस्क से भी पीड़ित थे।

मेरे शरीर का को-ओर्डिनेश बुरी तरह से बिगड़ गया था। मैं कहता था कूदो और मेरा शरीर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता था। मेरे पैर या रीढ़ कोई वजन नहीं ले पा रहे थे। मेरा वजन बुरी तरह से बढ़ रहा था। मैं कोई कार्डियो नहीं कर पा रहा था। मैं पूरी तरह से ट्रैक से न गिर जाऊं इसके लिए मैं सिर्फ एक चीज कर सकता था। वह था डायटिंग। अपने पसंद की चीज न खा पाने के कारण मैं और परेशान था।’ इस विडियो के साथ रितिक ने आगे लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह तकलीफ झेल रहे लोगों की मदद करेगा। मेरा रीहैब काफी धीमा था। लेकिन निरंतरता जरूरी है।’

तिक एक्सरसाइड छूटने के पीछे की कहानी बताई है। दरअसल कुछ टाइम पहले ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वो एक्सरसाइज से दूर हो गए थे। लेकिन उसी वर्कआउट से फिर ऋतिक ने खुद को स्ट्रांग बनाया और अपने पैर की चोट भी सही की है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply