विदिशा। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने से नाराज17 साल के लड़के ने अनुसूचित जाति वर्ग की लड़की को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी 70 प्रतिश्त जल गई। पुलिस ने आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि एक गांव में 17 वर्षीय एक लड़के काअपनी ही हमउम्र लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते वह लड़की के घर पहुंचा और उसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे वह फिर लड़की के घर पहुंचा। लड़के ने मौका देखकर लड़की के शरीर पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी।
