ब्रिटेन के साउथ वेल्स स्थित पोर्ट टैलबोट में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की रिपोर्ट आ रही है। साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अभी तक 2 कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है। अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है। टाटा स्टील के यूरोप ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है।
धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर टाटा स्टील प्लांट में घटना की जानकारी है। पुलिस ने कहा है कि आपातकालीन सेवा दी जा रही है। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।
खबरों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने कहा है कि धमाके स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 3:30 पर हुए। इस प्लांट में 4 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।