अंकुश विश्वकर्मा हरदा
हरदा खिरकिया। भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। सकल जैन समाज (दिगम्बर एवं श्वेताम्बर) द्वारा संयुक्त रूप से नगर मे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 4 बजे श्री जैन श्वेताम्बर उपाश्रय से शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो गांधी चौक, रेल्वे गेट, मुख्य चौराहा, मुख्य मार्ग से होते हुऐ मंडी पहुंची। वहां से वापस होकर जैन श्वेताम्बर मांगलिक भवन मे समापन किया गया। सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा मे अंकुष मेहता, राजलक्ष्मी संगीत समूह उज्जैन समूह के भजनो ने सभी मन मोहा एवं वरघोडा की शोभा बढायी। काफी वर्ष बाद दोनो समाज द्वारा संयुक्त रूप से शोभायात्रा निकाली गई, जिससे सभी के द्वारा सराहा गया। वही समाजजनो मे भी खासा उत्साह रहा। शोभायात्रा मे महिला, पुरूष, बच्चे सैकडो की संख्या मे शामिल हुए। शोभायात्रा के पष्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया। इसके पूर्व प्रातः 8ः30 बजे से पंचकल्याणक पूजा मंदिर मे की गई। सकल जैन समाज का प्रातः 11ः30 बजे से मांगलिक भवन मे स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा। जिसके लाभार्थी स्व. सुंदरबाई घीसालाल चोपडा परिवार रहे। रात्रि 8 बजे मांगलिक भवन मे भक्ति भावना का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न स्थानो पर स्वागत हुआ। प्रषासनिक व पुलिस अमला भी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था मे लगा रहा।