Madhya Pradesh

भाजपा विधायक के पति सहित 11 लोगों पर युवक को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप, युवक के मौत के बाद पुलिस ने सभी को धरदबोचा।

मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक लीना जैन के पति और भाजपा नेता संजय जैन उर्फ टप्पू समेत 11 लोगों पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक व्यापारी के सुसाइड नोट के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार, व्यापारी रूपेश गुप्ता का कुछ दिन पहले रिश्ते में एक लड़की के साथ के कुछ वीडियो और आपत्तिजनक फोटो वायरल हुए थे। इसके बाद रूपेश अपने घर पर सुसाइड नोट छोड़कर फरार हो गया। उत्तरप्रदेश के मथुरा में उसकी एक लॉज में लाश मिली थी।
रूपेश ने 20 और 21 जून की दरम्यानी रात मथुरा के गोवर्धन इलाके में स्थित एक लॉज में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा था। यह पत्र गोवर्धन पुलिस ने गंजबासौदा पुलिस को दिया।

सिटी थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि उत्तरप्रदेश पुलिस से जो पत्र मिला, उसी पत्र के आधार पर रिसिका, वैशाली, तेजस, दुलीचंद गुप्ता, यश शाह, दीप शाह, अंशुल रघुवंशी, बोबी राजपूत, जाकिर, पवन गुप्ता (भाजयुमो नगर अध्यक्ष) और विधायक लीना जैन के पति संजय जैन उर्फ टप्पू (नपा विधायक प्रतिनिधि) पर प्रकरण दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि मृतक के खिलाफ दुष्कर्म की पुलिस में शिकायत होने के बाद उसका 4 पेज का पत्र 14 जून को वायरल हुआ था। इसमें उसने लिखा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे बहुत खोजने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था। बाद में 21 जून की सुबह गोवर्धन पुलिस ने उसकी आत्महत्या की सूचना दी थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply