भोपाल। डीएसपी गोरेलाल अहिरवाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 5 घंटे के अंदर ही विदिशा पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हिमांशु घटना को अंजाम देने के बाद कार से फरार हो गया था। आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव है और प्रॉपर्टी के विवाद में उसने डीएसपी गोरेलाल अहिरवाल को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हिमांशु सिंह उनके घर पहुंचा था। हिमांशु का उनके घर आना-जाना था। हिमांशु और अहिरवार बातचीत कर रहे थे, तभी उनके बीच विवाद हाेने लगा।हिमांशु के तेज आवाज में बात करने पर अहिरवार की बेटी डाॅ. अनीता चौधरी ने उसे टोका और जाने के लिए कहा। इसके बाद हिमांशु बाहर गया और तुरंत लौटकर अहिरवार के पेट पर गोली चला दी। इसके बाद वह फरार हो गया। घर पर अहिरवार के अलावा उनकी बेटी डाॅ. अनीता और बहू राखी मौजूद थीं।
