Bhopal

भोपाल:मुसलमान जूझ रहे आतंकवाद से : नदवी ..मानव श्रृंखला बनाकर की सामूहिक दुआ न्यूज़ीलैंड की मस्जिद में आंतकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

भोपाल। इस घटना से उनकी भी आंखें खोल दी हैं, जो आंख बंद करके आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ते हैं। दरअसल आतंकवाद से यदि कोई सबसे ज्यादा जूझ रहा है तो वह है मुसलमान। चाहे वह फिलस्तीन में हो, सीरिया में या फिर बर्मा में। ये विचार शनिवार को उलमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अनस अली नदवी ने व्यक्त किए। वह न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए आतंकी हमले के विरोध में इकबाल मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस मामले में भारत सरकार से संज्ञान लेने का आग्रह किया, क्योंकि इस हमले में भारतीय मूल के लोग भी मारे गए हैं।

इकबाल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुए आतंकी हमले में मारे गए नमाजियों को शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर खिराजे अकीदत पेश की और उनकी मग्फिरत के लिए सामूहिक दुआ की गई। आॅल इंडिया उलमा बोर्ड के बैनर तले इकबाल मैदान पर ये कार्यक्रम रखा गया था।
इस कार्यक्रम में आतंकी हमले में मारे गए और नमाजियों के लिए मग्फिरत और घायलों के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने की दुआ की गई। इसके पहले वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए आॅल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष नूरउल्लाह यूसुफ जई ने आरोप लगाया कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। इसके बारे में 24 घंटे पहले आतंकी द्वारा यह जानकारी आम कर दी गई थी कि वह शुक्रवार को दो मस्जिदों में हमला करेगा। इसके बाद भी न्यूजीलैंड सरकार ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए।

न्यूजीलैंड दूतावास को भेजेंगे प्रस्ताव

– नूरउल्लाह यूसुफ जई ने कहा कि आॅल इंडिया उलमा द्वारा पारित एक प्रस्ताव न्यूजीलैंड दूतावास व वहां की सरकार को भेजा जाएगा। जिसमें उनकी सरकार द्वारा सुरक्षा में हुई लापरवाही के बारे में सवाल किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब दुनिया को समझ आ गया होगा, कि आतंकवाद का कोई मजहब नही होता।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply