Bhopal

भोपाल:साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकु की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब घर पर भी तैनात रहेंगे पुलिस जवान

भोपाल। भोपाल सीट से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके घर पर सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी तैनात कर दी गई है। जो हर आने-जाने वाले नजर रखेगी। वहीं साध्वी के घर के बाहर मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। अब हर वक्त साध्वी के घर पर पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे। वहीं आस-पास की हर हलचल पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेगी। चुनाव प्रचार के दौरान भी सुरक्षा का ऐसा ही घेरा रहेगा। वो प्रचार के लिए जहां भी जाएंगी तो पुलिस की पायलट गाड़ी उनके साथ रहेगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाए जाने के मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, हमने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा इसलिए बढ़ाई है, ताकि किसी भी सूरत में वो हम पर ये आरोप नहीं लगा सके कि मेरे पास माकूल सुरक्षा नहीं है।

बता दें कि मंगलवार को जब साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट गई थीं तो एनसीपी के जिलाअध्यक्ष ने उन्हें काला झंडा दिखाया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply