Breaking news

मप्र में हाई अलर्ट,पुलिस का पैदल मार्च

 

आष्टा। भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर सीमा ओर दोनो देशो की सेना में भारी तनावपूर्ण स्तिथि है। आज सुबह से सीमा पर दोनो देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनने पर देश मे हाई अलर्ट जारी किया गया है। मध्यप्रदेश में भी हाई अलर्ट के चलते आज दिन के समय अचानक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक कुलदीप खत्री, पार्वती थाना प्रभारी सत्येंद्र कुशवाहा अपने दल बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च करते हुए प्रमुख मार्गों से निकले। पुलिस की गाड़ियों की साइरन की आवाज सुनकर कई लोग दहशत में आ गए थे। जब लोगो ने बाहर निकल कर देखा तो पुलिस का फ्लैग मार्च निकल रहा था। पुलिस द्वारा नगर के संवेदनशील इलाके के साथ प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला जिसे देख असामाजिक तत्वों में भी खलबली मच गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply