Economy

मुंबई शेयर बाजार : सेंसेक्स 553.42 और निफ्टी 165.75 अंको के उछाल के साथ बंद हुआ।

शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 553.42 अंक की बढ़त के साथ 40,267.62 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,308.90 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 165.75 प्वाइंट ऊपर 12,088.55 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,103.05 तक चढ़ा था। सेंसेक्स पहली बार 40,000 के ऊपर और निफ्टी 12,000 के ऊपर बंद हुआ है। दोनों इंडेक्स के इंट्रा-डे उच्च स्तर भी अब तक के रिकॉर्ड हैं।

कारोबारियों का कहना है कि रेपो रेट में कटौती की उम्मीद में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। आरबीआई गुरुवार को ब्याज दरों का ऐलान करेगा। विश्लेषकों के मुताबिक रेपो रेट में 0.25% कमी के आसार हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। हीरो मोटोकॉर्प 6% फायदे में रहा। बजाज ऑटो 3.5% और मारुति के शेयर में 3% उछाल आया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply