ब्लूबेरी बहुत ही टेस्टी फ्रूट होता है जो सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो हाइपरटेंशन, मधुमेह, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसके सेवन से कैंसर को भी कन्ट्रोल में लाया जा सकता है। इसके रोज़ाना सेवन से बहुत सी घातक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जाने इसके फायदे –
मोटापा कम करे – ब्लूबेरी(जामुन) के रोज़ाना उपयोग करने से पेट का फैट कम हो जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है और यह फाइबर से भरपूर होता है| इसके नित्य सेवन से पेट का फैट दूर होने लगता है। शोध के मुताबिक़, ब्लूबेरी का सेवन करने से शरीर में मौजूद शुगर की मात्रा कम होने लगती है जो चर्बी को घटाने में फायदेमंद होती है|
मधुमेह को रखे नियंत्रित – डायबिटीज को कंट्रोल करने में ब्लूबेरी बहुत लाभदाई माना जाता है।
ब्लूबेरी में एंथोसियानीडीनस तत्व मौजूद होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। इसके साथ साथ ये रक्त में शुगर को बैलेंस भी रखता है| यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में अत्यंत लाभदायक साबित होता है।
अवसाद दूर करे – मेन्टल स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में ब्लूबेरी बहुत लाभदायक होता है। इसमें बायो-एक्टिव तत्व ‘एंथोकायनिंस’ पाया जाता है जो स्ट्रेस को दूर करता है। ब्लूबेरी का सेवन हफ्ते में करीब दो से तीन बार करना चाहिए, आराम मिलेगा।
दिल से जुडी समस्याओं में फायदेमंद – रिसर्च के मुताबिक, ब्लूबेरी का सेवन करने से हार्ट संबंधित समस्याएं ठीक की जा सकती है| इसके उपयोग से शरीर में ब्लड क्लॉट नहीं बनता और दिल का दौरे भी नहीं आता। फ्लेवोनॉयड उपलब्ध होने की वजह से ब्लूबेरी हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
कैंसर की समस्या में लाभदाई – ब्लूबेरी के इस्तेमाल से कैंसर जैसी घातक बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें एलेगिक एसिड और टेरोस्टिलबीन पदार्थ मौजूद होता है जो कैंसर की बीमारी को दूर करता है।
आंखों की बीमारी से दिलाए आराम – एंथोसाइनोसाइड्स नामक पोषक तत्व ब्लूबेरी में उपलब्ध होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में अत्यंत फायदेमंद होता है| इसके सेवन से आंखों से संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद और मायोपिया जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है