Politics

लोकसभा 2019 के नतीजों के बाद से नहीं थम रही सपा-बसपा की सयासी नोक झोक, पढ़िए मायावती के ट्वीट।

बसपा और सपा के बीच सियासी गर्माहाट बढ़ती जा रही है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में सपा सरकार के दौरान दलित विरोधी फैसलों को दरकिनार कर देशहित में पूरी तरह गठबंधन धर्म निभाया। नतीजों के बाद अब सपा का बर्ताव सोचने पर मजबूर करता है। सपा के साथ आगे चुनाव लड़कर भाजपा को हराना संभव नहीं है। इससे पहले वे 4 जून को भी सपा के साथ गठबंधन तोड़ने की बात कह चुकी हैं।

मायावती ने ट्वीट कर कहा की , ”जगजाहिर है कि हमने सपा के साथ गठबंधन के लिए सभी पुराने गिले-शिकवों को भुलाया। 2012-17 के दौरान उनकी सरकार में हुए बसपा और दलित विरोधी फैसलों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को दरकिनार कर देशहित में सपा के साथ गठबंधन धर्म को पूरी तरह निभाया।”

मायावती ने ये भी कहा कि आमचुनाव के बाद सपा का व्यवहार बसपा को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ऐसा करके भाजपा को आगे हरा पाना संभव होगा? जो संभव नहीं है। इसलिए पार्टी और आंदोलन के हित में अब बसपा आगे होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले अपने बूते पर ही लड़ेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply