वाराणसी संसदीय क्षेत्रमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन वापसी के दौरान गुरुवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिये। इनमें निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में राजेंद्र गांधी, राजकुमार सोनी,कांशीराम बहुजन दल से संजय विश्वकर्मा, जनसंघर्ष विराट पार्टी से अजुर्न राम शंकर, जनता पार्टी से उम्मीदवार श्याम नंदन शामिल हैं। वाराणसी में अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।
अब जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें पीएम के अलावा कांग्रेस से अजय राय, सपा से शालिनी यादव, जनहित भारत पार्टी से हॉकी खिलाड़ी व पद्मश्री मोहम्मद शाहिद की बेटी हिना शाहिद, तेलंगाना के हल्दी किसान व निर्दलीय प्रत्याशी इसतारी सुन्नम, निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुरेंद्र समेत 26 प्रत्याशी हैं।वाराणसी संसदीय क्षेत्र से 72 उम्मीदवारों के पर्चे अवैध घोषित कर दिये गए थे।
31 वैध पर्चों में से पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। कुल 102 उम्मीदवारों ने 119 नामांकन भरे थे।
ये प्रत्याशी मैदान में
1. आशुतोष कुमार पांडेय – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल
2. ईश्वर दयाल – भारतीय सबका दल,
3. मनोहर आनंद राव पाटिल- निर्दलीय
4. आसिन यू एस – इंडियन गांधियन पार्टी
5. सुरेंद्र -सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
6. सुनील कुमार-निर्दलीय
7. नरेंद्र मोदी- भारतीय जनता पार्टी
8. चंद्रिका प्रसाद – निर्दलीय
9. बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी -आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी
10. उमेश चंद्र कटिहार- अलहिंद पार्टी
11. रामशरण – विकास इंसाफ पार्टी
12. अनिल कुमार चौरसिया – जनहित किसान पार्टी
13. अजय राय- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14. राजेश भारतीय सूर्य- राष्ट्रीय अंबेडकर दल
15. शालिनी यादव – समाजवादी पार्टी
16. अतीक अहमद -निर्दल
17. हिना शाहिद – जनहित भारत पार्टी
18. शेख मिराज बाबा – राष्ट्रीय मतदाता पार्टी
19. मानव – निर्दल
20. अमरेश मिश्रा – भारत प्रभात पार्टी
21. त्रिभुवन शर्मा – भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी
22. राकेश प्रताप – भारती जनक्रांति दल डेमो
23. हरि भाई पटेल – आम जनता पार्टी (इंडियन)
24. इसतारी सुन्नम- निर्दलीय
25. मनीष श्रीवास्तव -निर्दलीय
26. प्रेमनाथ- मौलिक अधिकार पार्टी
वाराणसी में मतदाता अौर मतदान केंद्र
कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 55 हजार 524
कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 25 हजार 495
कुल महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 29 हजार 903
कुल थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 168
वाराणसी जिले में मतदान केद्र 1136
वाराणसी जिले में बूथों की संख्या 2920