विवेक ओबेराॅय ने ऐश्वर्या राय पर बने मीम को ट्विटर पर शेयर करने को लेके माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी पहली नजर में एक इंसान को जो मजाकिया लगता है, जरूरी नहीं कि दूसरे को भी वैसा ही लगे। मैं कभी किसी महिला के अपमान के बारे में सोच भी नहीं सकता।” विवेक ने ट्वीट डिलीट कर कहा कि अगर किसी भी महिला को उनके ट्वीट से कष्ट हुआ है तो उन्हें इसका खेद है।
इससे पहले उन्होंने मीम पर किसी भी तरह की माफी से इनकार किया था। विवेक ने आरोप लगाया था कि नेता उनकी बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं और एक मजाक पर जेल में डालना चाह रहे हैं।
कहा ये भी जा रहा है के इस ट्वीट को इतनी लपट इस लिए भी मिली के ये मीम अव्वल तो विवेक की एक्स गर्लफ्रेंड रही ऐश्वर्या राय के साथ साथ चुनाव के एग्जिट पोल्स को निराधार बता रहा था। जबकि विवेक ने कहा था कि जो लोग मजाक में शेयर की गई फोटो में शामिल हैं, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन कई नेता इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने में जुटे हैं। ये लोग असली मुद्दों पर काम नहीं करते और ऐसी चीजों को मुद्दा बना लेते हैं।
