भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उमाभारती के भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीवार बना सकती है। भाजपा से जुड़े उच्च पदस्थ सुत्रों ने प्रज्ञा के नाम की पुष्टि की है। आज शाम तक नाम की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही बाकी बची चार सीटों पर भी नाम की घोषणा हो सकती है।
मेरी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं:प्रज्ञा ठाकुर
मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी की तरफ से आपके चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला लिया गया है, तो उन्होंने कहा कि वह दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।