Achievements Agriculture

सिंचाई यंत्र उपलब्ध न होने पर बुंदेलखंड के वली मोहम्मद ने बाइक को बनाया सिंचाई यंत्र, 30 रुपये के पेट्रोल में 1 घंटे चलता है पंप।

बुंदेलखंड के एक किसान ने जुगाड़ तकनीक का प्रयोग कर बाइक को पंप बनाया और उससे अपने खेत की सिंचाई कर रहा है। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा गांव के वली मोहम्मद सिंचाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने पर भी उसने अपनी बाइक के इंजन को पंप से जोड़ा और उससे खेत की सिंचाई शुरू कर दी।

वली मोहम्मद ने कुछ उपकरणों की मदद से बाइक के इंजन से एक पंखा (सिंचाई पंप में उपयोग होने वाला) अटैच किया। इंजन की रफ्तार के साथ पंखा रफ्तार पकड़ता है और पानी सप्लाई शुरू हो जाती है। कुएं में इस जुगाड़ का पंप चलाकर वे अपने खेत की सिंचाई कर लेते हैं।

वली मोहम्मद ने बताया कि एक्सीलरेटर के साथ पंप की रफ्तार सेट हो जाती है। सामान्य रफ्तार पर बाइक काे स्टार्ट रखते हैं। इससे एक घंटे तक बाइक स्टार्ट रखने में करीब 30 रुपए का पेट्रोल उपयोग होता है। वे इसी से खेत की सिंचाई करते हैं। उसी बाइक से खेत पर पहुंचते हैं। उपकरण फिट करके सिंचाई करते हैं। सिंचाई के बाद उपकरण खोलकर बाइक को फिर दुपहिया वाहन की तरह ही उपयोग करने लगते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply