गरम पानी पीने के कई फायदे होते हैं जो हमें कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं| लेकिन, सोने के पहले गरम पानी पीने के फायदे कुछ अनोखे होते है और वो हर समय नहीं मिलते हैं| चलिए नजर डालते हैं उन ख़ास फायदों पर|
पाचन सही करता है
अक्सर रात में खाने के बाद खाना न पचने की समस्या होती है| गरम पानी के सेवन से खाना अच्छा पचता है और पाचनतंत्र दुरुस्त रहता है|
वजन कम करता है
रात में गरम पानी पीने से मेटाबोलिज्म तेज होता है जिससे आपका वजन तेजी से घटना शुरू हो जाता है|
अवसाद दूर करता है
सोने के पहले एक गिलास गरम पानी पीने से आपकी चिंता दूर होती है और आपको अच्छी नींद आती है|