अंकुश विश्वकर्मा
हरदा- खिरकिया। लोकसभा निर्वाचन को लेकर एसडीएम वीपी यादव ने स्थानीय विश्रामगृह मे पत्रकार वार्ता ली। जिसमे उन्होने बताया कि विधानसभा चुनाव मे मतदान के मामले मे हरदा जिला 6वें स्थान पर रहा। जिसकी पुनरावृत्ति के लिए विभिन्न स्वीप गतिविधियो के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया जा रहा है। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस चुनाव मे कई व्यवस्था मतदाताओ को उपलब्ध करायी है। मतदाता अपने साथ वोटर आईडी लेकर पहुंचे। हालांकि वोटर आईडी के स्थान पर अन्य 11 आईडी मे से कोई भी एक साथ ले जाने पर मतदाता मतदान कर सकेगा, लेकिन बेहतर होगा कि वह अपना वोटर आईडी लेकर पहुंचे। जिसका अलग से संधारण किया जाएगा। मतदान के लिए जरूरी है कि मतदाता का मतदाता सूची मे नाम हो, बिना नाम के मतदान का पात्र नही होगा।
खिरकिया तहसील के अंतर्गत पांच आदर्ष मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमे शहरी क्षेत्र मे एक एवं चारूवा के 4 आदर्ष मतदान केन्द्र बनाए गए है। आदर्ष मतदान केन्द्रो पर प्रतीक्षा कक्ष सहित हवा, पानी, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाऐ होंगी। इसके अलावा मतदान केन्द्रो पर वृद्ध एवं गर्भवती महिलाओ के लिए पृथक से प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था होगी। धात्री महिलाओ के लिए सभी मतदान केन्द्रो पर आंचल कक्ष बनाए जा रहे है। जहां वे अपने छोटे बच्चो को भी साथ ला सकती है एवं प्रतीक्षा कर सकती है। मतदाताओ को कतार मे न लगना पडे इस व्यवस्था पर भी जोर दिया जा रहा है। दिव्यांग मतदाताओ के सहयोग के लिए आषा कार्यकर्ताओ को दिव्यांग मित्र या साथी की जिम्मेदारी दी गई है, जो दिव्यांगो की मतदान मे मदद करेगी। समूचे जिले मे 3016 दिव्यांग मतदाता है। जिनके मतदान प्रतिषत को बढाने पर भी विषेष जोर दिया जा रहा है। आंखो से दिव्यांग मतदाताओ के लिए ब्रेल लिपी की सुविधा होगी, जिसे महसूस करके अपने प्रत्याषी केा मतदान कर सकते है, ऐसे मतदाताओ को प्रषिक्षित भी किया गया है।
समूचे जिले मे 3 लाख 91 हजार 569 मतदाता है। खिरकिया तहसील मे 60 हजार 946 एवं सिराली तहसील मे 55 हजार 22 मतदाता है। जिले मे प्रति 1 हजार पुरूष मतदाताओ पर 908 महिला मतदाता है। जिले मे 515 मतदान केन्द्र है। खिरकिया मे 75 एवं सिराली तहसील मे 70 मतदाता है। खिरकिया शहरी क्षैत्र के 17 एवं सिराली के 6 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिले मे 3 प्रेक्षको की नियुक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। जिले मे 60 मतदान केन्द्रो को प्रबंधन महिलाओ द्वारा किया जाएगा। खिरकिया मे 6 केन्द्र आल वूमन मैनेज्ड मतदान केन्द्र होंगे। विधानसभा चुनाव मे यह संख्या 5 थी। ईवीएम या वीपीपैट मषीन वाले वाहनो पर जीपीएस सिस्टम लगाए जा रहे है। जिससे वाहनो की टेªकिंग हो सकेगी। वही सेक्टर अधिकारियो को मतदान केन्द्र पर ही रात्रि विश्राम करना होगा। किसी भी प्रकार की षिकायत या समस्या, मतदाताओ की मदद के लिए वोटर हेल्पलाईन नंबर 1950 पर षिकायत की जा सकती है। वही जिले के लिए 07577-2250222 पर सूचना दी जा सकती है। समूचे जिले मे मतदान केन्द्रो को 56 सेक्टरो मे विभाजित किया गया है। जिसमे खिरकिया मे 7 एवं सिराली तहसील मे 6 सेक्टर बनाए गए है। इस दौरान उनके साथ निर्वाचन प्रषिक्षण प्रभारी उमाकांत वर्मा, पटवारी अविनाष भारद्वाज सहित अन्य मौजूद थे।