भोपाल । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब चुनावी मोड पर आ गए हैं। उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा भाजपा मुझसे डरती है, शिवराज सिंह चौहान उनसे सार्वजनिक मंच पर बहस क्यों नहीं करते?। उन्होंने शिवराज को चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी ?। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा ये राष्टÑ का चुनाव है।
भाजपा के 5 साल के रिपोर्ट कार्ड पर चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ बेरोज़गारी,अर्थव्यवस्था, शिक्षा, खाते में 15 लाख पहुंचाने का वादा, विदेशों में कालाधन, चुनावी मुद्दे रहेंगे। दिग्विजय ने कहा-इस बार का लोकसभा चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी के कुराज के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। सिर्फ भोपाल में ही नहीं मोदी के रिपोर्ट कार्ड पर देश मे चुनाव लड़ा जाएगा। उनका काम करने का तरीका, वक्तव्य पर वो चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि वो मुझसे सार्वजनिक मंच पर बहस क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा भाजपा मुझसे डरती है इसलिए अनर्गल बातें करती है, जिसे लड़ना है चुनाव मैदान में आए। कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी के ट्रेन से अयोध्या जाने पर कहा कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राहुल गांधी ने भी ट्रेन से सफर किया है। प्रियंका जा रही हैं तो उसमें किसी को आपत्ति क्यों है। प्रियंका उन लोगों से भी मिलीं, जिनसे आज तक कोई नहीं मिला था। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1985 में भाजपा संकट में थी। उसके बाद उसने राम मंदिर का मुद्दा उठाया, भाजपा तब से लोगों को गुमराह करती आ रही है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर नोट और वोट कमाए। इनके लोगों ने करोड़ो रुपए कमाए। अयोध्या में भाजपा ने मंदिर तोड़ा था, आज रामलला टैंट में है और भाजपा ने अपना एसी द़μतर बनवा लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कांग्रेस न तो कमज़ोर है न कभी कमजोर थी। हमने धर्म का रास्ता कभी नहीं छोड़ा, कांग्रेस पार्टी, धर्म का दुरुपयोग राजनीति में नहीं करती। हर धर्म अच्छा नागरिक बनने का रास्ता दिखता है। राहुल गांधी का बचाव करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेहरू गांधी परिवार से नफरत करती है। भाजपा का एजेंडा और चरित्र ही नफरत और नफरत फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले 5-6 छह गुना ज़्यादा सीट जीतेगी।
भाजपा के बंटाधार रिटर्न का जवाब देगी कांग्रेस
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल लोकसभा सीट पर नाम के ऐलान के बाद भाजपा के बंटाधार रिटर्न के स्लोगन का कांग्रेस ने जवाब तैयार कर लिया है। दरअसल, कांग्रेस ने भाजपा शासन के दौरान व्यापमं घोटाले में युवाओं का भविष्य बंटाधार करने, घोटाला में विभागों की बंटाधार करने, बेरोजगारी और मोदी सरकार के जुमलों को मुद्दा बनाने की तैयारी की है। कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह के मुताबिक दिग्विजय शासन के विकास कार्यों के सहारे पार्टी चुनाव में जाने का काम करेगी। जयवर्धन का कहना है कि भोपाल सीट को कांग्रेस पार्टी चुनौती मान कर चल रही है, लेकिन ये तय है कि भोपाल सीट पर कांग्रेस के तीस साल के सूखे को दिग्विजय सिंह खत्म करेंगे।