Breaking news Latest News Sports

ind vs sa bumrah record जसप्रीत बुमराह बनने वाले है विराट कोहली, कटक में कर सकते हैं कारनामा

एक महान गेंदबाज़ की उपलब्धि कटक की शाम एक यादगार क्रिकेट कहानी लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है. जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में एक रिकॉर्ड शतक के करीब हैं. ये रनों की सेंचुरी नहीं बल्कि विकटों की सेंचुरी का रिकॉर्ड है. वह सिर्फ एक विकेट लेकर इतिहास रच देंगे, और भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे जिनके तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट हों.

जसप्रीत बुमराह बनने वाले है विराट कोहली, कटक में कर सकते हैं कारनामाटी-20 में 100 विकेट से 1 कदम दूर हैं बुमराह, दोनों फॉर्मेट में पहले ही ले चुके हैं 100 से ज्यादा विकेट

नई दिल्ली. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बस कुछ ही कदम दूर खड़ा है, और उसके चेहरे पर जसप्रीत बुमराह की वही जानी पहचानी शांत मुस्कान और आंखों में छिपी आग झलक रही है. भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अपने करियर के सुनहरे अध्याय में अब उस मुकाम की दहलीज़ पर हैं जहाँ पहुंचकर वे टी20I में 100 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज़ बन जाएंगे . कटक में होने वाला दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ मुकाबला न सिर्फ सीरीज़ की दिशा तय करेगा, बल्कि बुमराह के करियर के इस ऐतिहासिक milestone को भी छू सकता है.

स्विंग, स्लोअर वन, यॉर्कर हर हथियार पर महारत रखने वाले बुमराह एक बार फिर अपनी घातक लाइन-लेंथ से अफ्रीकी बल्लेबाज़ों की परीक्षा लेने को तैयार हैं. भारतीय फैंस की उम्मीदें, स्टेडियम का जोश और एक महान गेंदबाज़ की उपलब्धि कटक की शाम एक यादगार क्रिकेट कहानी लिखने के लिए पूरी तरह तैयार है. जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में एक रिकॉर्ड शतक के करीब हैं. ये रनों की सेंचुरी नहीं बल्कि विकटों की सेंचुरी का रिकॉर्ड है. वह सिर्फ एक विकेट लेकर इतिहास रच देंगे, और भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे जिनके तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट हों.

इतिहास की दहलीज पर जस्सी

32 वर्षीय जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल में 99 विकेट हो चुके हैं. वह एक विकेट लेकर टी20 में 100 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे, उनसे पहले अर्शदीप सिंह इस आंकड़े पर पहुंच चुके हैं.टी20 में 100 विकेट तो अर्शदीप सिंह के नाम हैं, लेकिन भारत का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जिसने सभी फॉर्मेट में कम से कम 100 विकेट लिए हैं. बुमराह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं. बुमराह ने 52 टेस्ट की 99 पारियों में 234 विकेट लिए हैं. 89 वनडे मैचों में उनके 149 विकेट हैं.जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 3 विकेट हैं. बुमराह के सबसे ज्यादा टी20 विकेट ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हैं. लिस्ट में देखें बुमराह ने किन 2 टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लिए हैं.

बेस्ट हैं बुमराह 

मौजूदा समय में तीनों फॉर्मेट के बेताज बादशाह हैं जसप्रीत बुमराह. बुमराह  के यादगार T20 स्पेल में 2024 T20 विश्व कप में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 3/7 का घातक स्पेल, नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में 1 रन देकर मैच पलटने वाला स्पेल, और 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2/47 के बावजूद मैच को रोमांचक बनाने वाले प्रदर्शन शामिल हैं, जो उनकी डेथ ओवरों की महारत और दबाव में शांत रहने की क्षमता को दर्शाते हैं. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 मेडन फेंकने का रिकॉर्ड भी बुमराह के नाम पर है.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply