Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में एक ही दिन में महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के 10 केस दर्ज, महिलाएं मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार

 

भोपाल के अलग-अलग महिला थाने में एक ही दिन में दहेज प्रताड़ना के 10 मामले दर्ज हुए हैं। जिससे यह पता चलता है कि शहर में किस स्तर पर दहेज को लेकर महिलाओ …और पढ़ें

  1. भोपाल में दहेज को लेकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार
  2. शहर के महिला थाना में एक ही दिन में दस मामले दर्ज हुए
  3. सगे भाइयों के खिलाफ सगी बहनों के दर्ज करवाया केस

भोपाल: राजधानी में महिला प्रताड़ना की घटनाओं ने फिर चिंता बढ़ा दी है। महिला थाना में एक ही दिन में दस मामले दर्ज किए गए, जिसने समाज में परिवारों के टूटने की तस्वीर और बढ़ते महिला अपराध को उजागर किया है।

पुलिस के अनुसार इन मामलों की शिकायतें गौरवी, सखी और अन्य महिला केंद्रों द्वारा महिला थाना को पहुंचाई गईं। शिकायतों में बताया गया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिलाएं मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का शिकार हो रही हैं, कई मामलों में उन्हें घर छोड़ने या तलाक की धमकी भी दी गई।

 

महिला थाना के अधिकारियों ने कहा कि इन सभी मामलों में तुरंत एफआइआर दर्ज कर आरोपितों के विरूद्ध दहेज निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतें शहर के विभिन्न मोहल्लों से मिली हैं, और यह स्पष्ट संकेत है कि दहेज प्रताड़ना अब सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित नहीं रही, बल्कि शहरी इलाकों में भी तेजी से बढ़ रही है।

सगे भाईयों से ब्याही सगी बहन पत्नियों ने भी लगाया आरोप

इन पीड़ितों में दो सगी बहनें आरती और भारती देशमुख भी शामिल हैं। उनकी शादी अशोका गार्डन, सेमरा निवासी भाइयों आकाश और गोपाल देशमुख से शादी हुई थी। उन्होंने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार दोनों बहनों ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद उन्हें लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव झेलना पड़ा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें धमकाया गया और प्रताड़ित किया गया। महिला थाना ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply