Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

‘समय पर आएं ऑफिस’, नए साल की संकल्प मीटिंग CM मोहन यादव का अनुशासन और बायोमेट्रिक पर जोर

 

राज्य के शासकीय कार्यालयों में लागू पांच दिवसीय सप्ताह को प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने समय पालन पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। बुधव …और पढ़ें

 

'समय पर आएं ऑफिस', नए साल की संकल्प मीटिंग CM मोहन यादव का अनुशासन और बायोमेट्रिक पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जारी पांच दिवसीय सप्ताह की व्यवस्था पर दिए निर्देश। फाइल फोटो

HighLights

  1. पांच दिवसीय सप्ताह में समय पालन पर जोर
  2. 2026 में मिशन मोड में योजनाएं लागू
  3. 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान

भोपाल: कोविड काल से प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में लागू पांच दिवसीय सप्ताह की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने समय पालन और तकनीकी अनुशासन पर जोर दिया है। बुधवार को मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कार्य सुबह 10 बजे से अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो और इसके लिए बायोमेट्रिक सहित अन्य तकनीकी प्रणालियों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

मिशन मोड में हो योजनाओं का क्रियान्वयन- CM

वर्ष 2026 के लिए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण परियोजनाओं और अन्य कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और उन्नति को गति देने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से मिले और इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफल व्यापार, उद्यमिता, नवाचार करने वाले किसान और व्यवसायियों को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर प्रदेश के युवाओं को प्रेरित किया जाए। इसके साथ ही मृत्यु भोज, विवाह समारोहों में अपव्यय रोकने जैसे सामाजिक सुधारों के लिए भी वातावरण निर्मित किया जाए और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संकल्प से समाधान अभियान का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन द्वारा 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक ‘संकल्प से समाधान अभियान–वन’ चलाया जाएगा। यह अभियान 106 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।

  • 12 जनवरी से 15 फरवरी तक घर-घर जाकर आवेदन लिए जाएंगे।
  • 16 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित होंगे।
  • 16 मार्च से 26 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
  • 26 मार्च से 31 मार्च 2026 तक जिला स्तर पर शिविर आयोजित कर सभी आवेदनों और शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply