Bhopal News: राजधानी भोपाल के व्यस्ततम क्षेत्र 10 नंबर मार्केट के पास शनिवार दोपहर एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने से पानी इतनी तेजी से न …और पढ़ें
HighLights
- 10 नंबर मार्केट के पास जल प्रलय
- पाइपलाइन फटने से भरा पानी
- जलापूर्ति बाधित होने का खतरा
भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम क्षेत्र 10 नंबर मार्केट के पास शनिवार दोपहर एक मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने से पानी इतनी तेजी से निकला कि सड़क पर लगभग 20 फीट ऊंचा फव्वारा बन गया। इस घटना के कारण आसपास की सड़कों पर तेजी से जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में काफी परेशानी हुई।
भोपाल 10 नंबर मार्केट के पास फटी पाइपलाइन, सड़क पर बना 20 फीट ऊंचा फव्वारा, हजारों लीटर पानी बर्बाद। pic.twitter.com/VIen8YcZZt
— NaiDunia (@Nai_Dunia) January 10, 2026
हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी का दबाव इतना अधिक है कि वहां से गुजरने वाली कारें, ऑटो और दुपहिया वाहन पूरी तरह भीग रहे हैं। कई राहगीर इस अद्भुत लेकिन समस्याजनक नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह गया, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति बाधित होने की आशंका है।




