Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्य प्रदेश में कोहरे का असर कम, पर ठंड बरकरार, 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

 

मध्य प्रदेश में अब कोहरा छंटने लगा है, लेकिन रात में ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट बरकरार है। …और पढ़ें

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कोहरे का असर कम, पर ठंड बरकरार, 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में दो-तीन दिनों के बाद रात के तापमान में भी होने लगेगी बढ़ोतरी। – फाइल फोटो

HighLights

  1. रात का सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज हुआ
  2. सबसे अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज हुआ
  3. अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा

भोपाल। कोहरा छंटने के साथ ही धूप गुनगुनी लगने लगी है, लेकिन रात में ठंड का जलवा बरकरार है। बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया। 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। उसके बाद रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तराखंड एवं उसके आसपास एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वोत्तर भारत पर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 16 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी को प्रभावित करने की संभावना है।

 

तापमान में गिरावट बरकरार

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट बरकरार है। हालांकि कोहरे का असर कम होने के कारण सुबह से ही धूप निकल रही है, इस वजह से दिन में ठंड से राहत मिल गई है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। उसके बाद रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply