युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर दी जान, नाबालिग मंगेतर के दुष्कर्म आरोप का केस कोर्ट में भोपाल में युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर …और पढ़ें

विवेक तिवारी ने लगाई फांसी( सांकेतिक फोटो)
भोपाल। युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर दी जान, नाबालिग मंगेतर के दुष्कर्म आरोप का केस कोर्ट में भोपाल में युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार की रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा है कि उनकी नाबालिग मंगेतर ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में बिलखिरिया थाने में केस दर्ज है और मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस केस में 23 तारीख को पेशी होनी है। विवेक तिवारी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि “मैं तुम्हें प्यार करता हूं, लेकिन तुमने मुझे फंसाया।” विवेक तिवारी बालश्री अवार्ड से भी सम्मानित रहे हैं और वे कई प्रदेशों में हारमोनियम पर प्रस्तुति दे चुके हैं।




