Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, रतलाम में पारा 40 पार, राजस्थान की गर्म हवाओं ने बनाई ‘लू’ जैसी स्थिति

 

राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में मार्च के पहले पखवाड़े में ही लू जैसे हालात बन गए। बुधवार को सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रत …और पढ़ें

MP Weather: मार्च में ही तपने लगा मध्य प्रदेश, रतलाम में पारा 40 पार, राजस्थान की गर्म हवाओं ने बनाई 'लू' जैसी स्थिति

मध्य प्रदेश में मार्च में ही लू जैसे हालात (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में मार्च में ही लू जैसे हालात
  2. रतलाम जिले में 40 डिग्री पहुंचा पारा
  3. राजस्थान की गर्म हवाओं से झुलसा प्रदेश

भोपाल। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में मार्च के पहले पखवाड़े में ही लू जैसे हालात बन गए। बुधवार को सर्वाधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम जिले में रिकॉर्ड किया गया। धार, नर्मदापुरम, गुना, इंदौर, खजुराहो और टीकमगढ़ का तापमान भी 38 से 39 डिग्री के करीब रहा।

विशेषज्ञों ने 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने और तापमान में चार डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर मार्च के दूसरे पखवाड़े के अंत तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचता था। प्रदेश में मार्च में सर्वकालिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है, जिसे 30 मार्च 2017 को रतलाम में दर्ज किया गया था।

 

राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं

मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी की मुख्य वजह राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं हैं। वहां तापमान बढ़ने, नमी कम होने और शुष्क हवाएं चलने से मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ा रहा है। बुधवार को दिन के औसत तापमान में तीन से पांच डिग्री और रात के पारे में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रतलाम में यह 7.2 डिग्री अधिक रहा, जिससे लू की स्थिति बन गई।

गर्मी के तीखे तेवरों के संकेत फरवरी में ही मिल गए थे, जब तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। इस बीच राहत की खबर ये है कि 14 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है। इससे पारे में दो से चार डिग्री की गिरावट की संभावना है। फिलहाल अगले तीन दिन कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply