Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के बैरसिया हत्याकांड में ‘मिस्ट्री वुमन’ की एंट्री, मौत से ठीक पहले बाइक पर बैठी दिखी थी, भांजे ने देखा तो मुंह छुपाया

 

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में किराना व्यापारी हनीफ की हत्या के मामले में जांच को नया मोड़ मिला है। हत्या से ठीक पहले मृतक के भांजे फैजान ने उसे एक महिल …और पढ़ें

 

भोपाल के बैरसिया हत्याकांड में 'मिस्ट्री वुमन' की एंट्री, मौत से ठीक पहले बाइक पर बैठी दिखी थी, भांजे ने देखा तो मुंह छुपाया

भोपाल के बैरसिया हत्याकांड में नया मोड़ आया है

HighLights

  1. बैरसिया पुलिस ने संदिग्ध महिला से शुरू की पूछताछ
  2. हत्या से पहले हनीफ की बाईक पर बैठी थी महिला
  3. जब उसे भांजे ने देखा तो उसने अपना मुंह छुपा लिया

भोपाल। बैरसिया क्षेत्र में किराना व्यापारी हनीफ की हत्या के मामले में जांच को नया मोड़ मिला है। हत्या से ठीक पहले मृतक के भांजे फैजान ने उसे एक महिला के साथ बाईक पर देखा था। बताया जा रहा है उस महिला से हनीफ की दोस्ती थी। फैजान ने जैसे ही उसे बाईक पर देखा तो हनीफ के होश उड़ गए थे और तुरंत मुंह छुपाकर आगे निकल गया था।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस को हनीफ की हत्या की सूचना मिली थी। मृतक के भांजे फैजान के बयानों के आधार पर पुलिस ने उस महिला मित्र से भी पूछताछ शुरू की है। बैरसिया पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं तीन अन्य टीमें भी आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

 

डायरी में मिला 50 लाख रुपये का लेनदेन

वहीं घटना के दूसरे दिन गुरुवार को मृतक के भाई ने पुलिस को एक डायरी सौंपी है, जिसमें करीब 50 लाख रुपए के लेनदेन का उल्लेख है। पुलिस ने अपनी जांच के लिए इस डायरी को भी आधार बनाया है।

जानकारी के अनुसार, हनीफ कई लोगों को उधार माल देते थे और घटना के दिन भी वह घर से कुछ रकम लेकर निकले थे। दोपहर करीब एक बजे एक कॉल आने के बाद वह घर से निकले, लेकिन शाम साढ़े चार बजे उनका शव घर से करीब 10 किलोमीटर दूर एक ढाबे के पास मिला।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply