गुरुवार को ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। …और पढ़ें
_m.webp)
भोपाल मंडल के ओएचई में तकनीकी खराबी
HighLights
- घाटीगांव-मोहाना सेक्शन में ओएचई खराबी से रेल यातायात प्रभावित
- अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में गुरुवार को ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। यह खराबी घाटीगांव और मोहाना सेक्शन के बीच हुई, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।
ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी
यात्रियों को कम परेशानी हो और ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी रखा जा सके, इसके लिए रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।
अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस और लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस का नया रूट
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग की बजाय ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, गुना और मक्सी होकर संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन झांसी, बीना, गुना और मक्सी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया जा रहा है, वहीं मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी अपडेट भेजे जा रहे हैं।
ताजा स्थिति जरूर जांच लें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप या अधिकृत पूछताछ केंद्रों की मदद ले सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।




