सीबीआई पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं, ताकि दोनों के बयानों में आने वाले विरोधाभास …और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
- सीबीआई पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर बयानों के विरोधाभास जांचेगी
- मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच जारी
- समर्थ सिंह को मेडिकल जांच के बाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ की अनुमति मांगी जाएगी
भोपाल। अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में मृतका की सास और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से पूछताछ करने के बाद, अब जांच एजेंसी का पूरा ध्यान मुख्य आरोपी और मृतका के पति समर्थ सिंह पर है।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के अगले चरण में सीबीआई एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने की तैयारी में हैं, ताकि दोनों के बयानों में आने वाले विरोधाभास को पकड़ा जा सके और इस संदिग्ध मौत के पीछे का सच सामने आ सके।
समर्थ सिंह फिलहाल कटारा हिल्स पुलिस की सात दिवसीय रिमांड पर है, जिसमें से चार दिन की अवधि पूरी हो चुकी है।
जेपी अस्पताल हुई मेडिकल जांच
बुधवार को जांच प्रक्रिया के तहत सीबीआइ सबसे पहले समर्थ को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंच रही है, जहां उसका चिकित्सा परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद, दोपहर लगभग ढाई बजे आरोपित को सीबीआइ कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी विधिवत रूप से उससे पूछताछ करने की अनुमति मांगेगी।
अदालत से मंजूरी मिलते ही सीबीआइ समर्थ सिंह से घटना के दिन के पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार ढंग से समझेगी।
मोबाइल, लेपटॉप और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
जांच को मजबूत करने के लिए सीबीआई ने मंगलवार को ही स्थानीय पुलिस से समर्थ के मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। इन डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है।




