डिजिटल डेस्क। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। आगे भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
सीहोर, जबलपुर और सागर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम खराब रह सकता है।
कई संभागों में दर्ज हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। वहीं नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। शेष जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। नरसिंहपुर जिले में लू का प्रभाव भी दर्ज किया गया।
(1).jpg)
इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना
- मौसम विभाग ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी।
- कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
सीहोर, जबलपुर और सागर में ऑरेंज अलर्ट
सीहोर, जबलपुर और सागर जिलों में झंझावत, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
40 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, धार, झाबुआ, गुना, रीवा, सतना, शहडोल, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, दमोह, छतरपुर और अन्य जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।




