Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में ABVP के आंदोलन का असर, एमएलबी कॉलेज के पास से हटेगी शराब दुकान

 

भोपाल के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान एक जुलाई से बंद होगी। छात्राओं के विरोध और एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शिफ्टिंग प्रक्रि…और पढ़ें

भोपाल में ABVP के आंदोलन का असर, एमएलबी कॉलेज के पास से हटेगी शराब दुकान

एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू। (नईदुनिया)

HighLights

  1. एमएलबी कॉलेज के पास की शराब दुकान एक जुलाई से बंद होगी।
  2. कलेक्टर के निर्देश पर दुकान शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू।
  3. तीन किलोमीटर के दायरे में नए स्थान की तलाश पूरी।

भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद कर दी जाएगी। इसके लिए आसपास के तीन किलोमीटर के दायरे में जगह की तलाश की जा रही है।

छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार विरोध प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने दुकान शिफ्टिंग के आदेश दिए थे, जिसके बाद से श्यामला हिल्स, रेतघाट व प्रोफेसर कॉलोनी के आसपास ही स्थान की तलाश पूरी कर ली गई है। इनमें से एक स्थान पर एक जुलाई से दुकान का संचालन शुरू किया जाएगा। उसके बाद भी यदि दुकान शिफ्ट नहीं होती है तो इसे बंद कर दिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply