Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

बड़े तालाब किनारे ‘विंड्स एंड वेव्स’ में चल रही डीजे पार्टी पर पुलिस का एक्शन; रात 8 बजे बंद कराया आयोजन

 

बड़े तालाब स्थित विंड्स एंड वेव्स में चल रही डीजे पार्टी को पुलिस ने रात करीब 8 बजे ध्वनि प्रदूषण नियमों और निर्धारित समय सीमा का हवाला देकर बंद करा द…और पढ़ें

भोपाल: बड़े तालाब किनारे 'विंड्स एंड वेव्स' में चल रही डीजे पार्टी पर पुलिस का एक्शन; रात 8 बजे बंद कराया आयोजन

पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण नियमों और निर्धारित समय सीमा का हवाला देकर डीजे पार्टी को बंद करा दिया। नईदुनिया।

HighLights

  1. बड़े तालाब स्थित विंड्स एंड वेव्स में चल रही थी डीजे पार्टी
  2. ध्वनि प्रदूषण नियमों का हवाला देकर पुलिस ने कराया बंद
  3. वन्यजीवों और क्षेत्र की जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव की शिकायत

भोपाल। बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) के विंड्स एंड वेव्स परिसर में शनिवार शाम आयोजित डीजे पार्टी को पुलिस ने रात करीब 8 बजे बंद करा दिया।

बड़े तालाब और रामसर साइट के समीप आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की थी।

नियमों के उल्लंघन की शिकायत

शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन की नजर आयोजन पर बनी रही। रात 8 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ध्वनि प्रदूषण नियमों तथा निर्धारित समय सीमा का हवाला देते हुए डीजे बंद करा दिया। इसके बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।

इससे पहले पर्यावरण कार्यकर्ता राशिद नूर खान ने कलेक्टर, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण को शिकायत भेजकर रामसर साइट और वन विहार के समीप तेज ध्वनि वाले आयोजन पर रोक लगाने की मांग की थी।

वन्यजीवों पर प्रतिकूल प्रभाव का दावा

उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से प्रवासी पक्षियों, वन्यजीवों और जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस का कहना है कि नियमानुसार निर्धारित समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन की अनुमति नहीं है, इसलिए समय सीमा पूरी होते ही कार्यक्रम बंद कराया गया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply