Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

जल संसाधन विभाग में 81 नए कर्मचारियों को मंत्री तुलसी सिलावट ने दिए नियुक्ति पत्र

 

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को भोपाल में विभाग के 81 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

जल संसाधन विभाग में 81 नए कर्मचारियों को मंत्री तुलसी सिलावट ने दिए नियुक्ति पत्र

मंत्री तुलसी सिलावट ने किया नियुक्ति पत्र वितरण।

HighLights

  1. मंत्री ने कर्मचारियों से निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की अपील की
  2. 2020 से अब तक विभाग में कुल 1305 नियुक्तियां हो चुकी हैं
  3. उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां विभाग के कामकाज को और मजबूत करेंगी

भोपाल। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को जल संसाधन विभाग के बोधी परियोजना कार्यालय में विभाग में नवनियुक्त 81 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए। इस अवसर पर विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद देवड़ा, बोधी परियोजना के मुख्य अभियंता आरआर मीना, अधीक्षण यंत्री आशीष महाजन आदि उपस्थित थे।

मंत्री सिलावट ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री सिलावट ने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण भावना के साथ कार्य करते हुए जल संसाधन विभाग को सफलता के शीर्ष पर ले जाने में अपना पूरा-पूरा योगदान दें।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply